Ad

ज्वार की फसल

ज्वार की खेती से कर सकते हैं अच्छी खासी कमाई, जाने संपूर्ण जानकारी

ज्वार की खेती से कर सकते हैं अच्छी खासी कमाई, जाने संपूर्ण जानकारी

ज्वार जिसे इंग्लिश में Sorghum कहा जाता है, भारत में काफी ज्यादा उगाए जाती हैं। इसकी खेती ज्यादातर खाद या फिर जानवरों के चारे के रूप में की जाती है। आंकड़ों की मानें तो ज्वार की खेती में भारत तीसरे नंबर पर आता है।

इसकी खेती उत्तरी भारत में खरीफ के मौसम में और दक्षिणी भारत में रबी के मौसम में की जाती है। ज्वार की प्रोटीन में लाइसीन अमीनो अम्ल (Lysine Amino acid) की मात्रा 1.4 से 2.4 प्रतिशत तक पाई जाती है, जो पौष्टिकता की दृष्टि से काफी कम है। 

जहां पर ज्यादा बारिश होती है। वहां पर ज्वार की खेती का उत्पादन काफी अच्छी तरह से होता है। किसान चाहे तो अपनी बाकी खेती के बीच में ज्वार के पौधे लगाकर इसका उत्पादन कर सकते हैं। 

इस फसल का एक फायदा है कि इस के दाने और कड़वी दोनों ही बेचे जा सकते हैं और उनके काफी अच्छे मूल्य बाजार में मिल जाते हैं।

कैसे करें खेत की तैयारी

एक्सपर्ट की मानें तो ज्वार की फसल कम वर्षा में भी उड़ जाती है। इसके अलावा अगर किसी कारण से फसल में थोड़े समय के लिए पानी खड़ा हो जाए तो भी यह फसल ज्यादा प्रभावित नहीं होती है। 

पिछली फसल के कट जाने के बाद मिट्टी पलटने वाले हल से खेत में 15-20 सेमी। गहरी जुताई करनी चाहिए। इसके बाद 4-5 बार देशी हल चलाकर मिट्टी को भुरभुरा कर लेना चाहिए। 

ये भी देखें: कम उर्वरा शक्ति से बेहतर उत्पादन की तरफ बढ़ती हमारी मिट्टी 

ज्वार को कई अलग-अलग मिट्टी में उगाया जा सकता है। ज्वार गहरी, उपजाऊ, अच्छी जल निकासी वाली दोमट मिट्टी में सर्वोत्तम उपज देगा। फिर भी, यह उथली मिट्टी और सूखे की स्थिति में अच्छा प्रदर्शन करता है।

भूमि के अनुसार उपयुक्त किस्में

अगर ज्वार की फसल की बात की जाए तो यह लगभग हर तरह की मिट्टी में उगाई जा सकती है। सभी प्रकार की भारी और हल्की मिट्टियां, लाल या पीली दोमट और यहां तक कि रेतीली मिट्टियो में भी उगाई जाती है। 

परन्तु इसके लिए उचित जल निकास वाली भारी मिट्टियां (मटियार दोमट) सर्वोत्तम होती है। जो जमीन ज्यादा पानी सकती है, वहां पर ज्वार की पैदावार सबसे ज्यादा होती है। इसके अलावा मध्यप्रदेश जैसी पथरीली भूमि पर भी इसकी खेती देखी जा सकती है। 

ये भी देखें: यह राज्य कर रहा है मिलेट्स के क्षेत्रफल में दोगुनी बढ़ोत्तरी 

ज्वार से अच्छी उपज के लिए उन्नतशील किस्मों का शुद्ध बीज ही बोना चाहिए। किस्म का चयन बुआई का समय और क्षेत्र अनुकूलता के आधार पर करना चाहिए। जितना ज्यादा हो सके बीज अच्छी संस्थाओं से खरीदने के बाद ही बोएं। 

ज्वार में दो प्रकार की किस्मों के बीज उपलब्ध हैं संकर एंव उन्नत किस्में। संकर किस्म की बुआई के लिए प्रतिवर्ष नया प्रमाणित बीज ही प्रयोग में लाना चाहिए। उन्नत जातियों का बीज प्रतिवर्ष बदलना नहीं पड़ता।

खरीफ में ज्वार की खेती के लिए जलवायु

अगर सबसे बेहतर जलवायु की बात की जाए तो ज्वार की फसल के लिए गर्म जलवायु सबसे बेहतर रहती है। लेकिन इसे अलग-अलग तरह की जलवायु में भी उगाया जा सकता है। अगर तापमान की बात की जाए तो 26 से 30 डिग्री तक का तापमान इसके लिए उचित माना गया है।

ज्वार का उपयोग

ज्वार का सबसे ज्यादा उपयोग भारत में पशुओं के चारे के तौर पर किया जाता है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल जैव ईंधन, शराब, स्टार्च या फिर कई तरह के खाद्य उत्पाद बनाने के लिए भी किया जा सकता है। 

यह पोषण का एक प्रमुख स्रोत है और शुष्क भूमि कृषि क्षेत्रों में संसाधन-गरीब आबादी को पोषण और आजीविका सुरक्षा प्रदान करता है।

खरीफ में ज्वार की उन्नत खेती के तरीके

● खरीफ में ज्वार की खेती के लिए भूमि की तैयारी
सबसे पहले खेत की अच्छी तरह से जुताई करने के बाद उसमें लगभग 10 टन गोबर की खाद डालकर आप इसके लिए भूमि तैयार कर सकते हैं.

खरीफ में ज्वार की खेती का समय

ज्वार की बुवाई का उपयुक्त समय जून के तीसरे सप्ताह से जुलाई के पहले सप्ताह तक मानसून की शुरुआत के साथ है.

खरीफ में ज्वार की खेती के लिए बीज उपचार

बीज का उपचार 5 ग्राम इमिडाक्लोप्रिड 70 डब्ल्यूएस + 2 ग्राम कार्बेन्डाजिम (बाविस्टिन) प्रति किलोग्राम ज्वार के बीज, या थायोमेथोक्साम 3 ग्राम/किलो बीज से करें। प्रमुख कीट-पीड़कों के प्रकोप और मृदा जनित रोगों से बचने के लिए बीज उपचार आवश्यक है।

खरीफ में ज्वार की खेती के लिए उर्वरकों का प्रयोग

उर्वरकों का उपयोग नीचे बताए अनुसार मिट्टी के प्रकार के आधार पर किया जाना चाहिए। हल्की मिट्टी और कम वर्षा वाले क्षेत्रों के लिए: बुवाई के समय 30 किग्रा N, 30 किग्रा P2O5 और 20 किग्रा K2O प्रति हेक्टेयर डालें। बुवाई के 30-35 दिनों के बाद (डीएएस) में 30 किग्रा नाइट्रोजन का प्रयोग करें।

ज्वार को प्रभावित करने वाले प्रमुख कीट

1. शूट फ्लाई कीट (ताना मक्खी)

यह ज्वार को सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला कीट है और यह अंकुरण के समय में ही फसल को अपने प्रकोप में ले लेता है। एकबार यह कीट लग जाने के बाद फसल बढ़ती नहीं है और सूख जाती है। अगर फसल में सूट फ्लाई कीट लग गया है, तो उसे दोबारा सही करना मुश्किल हो जाता है।

ज्वार में शूट फ्लाई (ताना मक्खी) के नियंत्रण के उपाय

इसे मानसून की शुरुआत से 7 से 10 दिनों के भीतर अगेती बुवाई और देरी से बुवाई के मामले में 10 से 12 किग्रा/हेक्टेयर की दर से उच्च बीज दर का उपयोग करके प्रबंधित किया जा सकता है।

2. तना छेदक कीट (स्टेम बोरर)

अंकुरण शुरू होने के लगभग दूसरे सप्ताह से लेकर फसल के पूरा पकने तक इस कीट का आक्रमण फसल पर हो सकता है। यह कीट फसल के पत्तों में छेद करना शुरू कर देते हैं, जिससे पूरी फसल बर्बाद हो जाती है। 

ये भी देखें: अकेले कीटों पर ध्यान देने से नहीं बनेगी बात, साथ में करना होगा ये काम: एग्री एडवाइजरी

ज्वार में तना छेदक कीट के नियंत्रण के उपाय

पिछली फसल के डंठलों को उखाड़कर जला दें और डंठलों को काटकर नष्ट कर दें, ताकि इसे आगे बढ़ने से रोका जा सके। उभरने के 20 और 35 दिनों के बाद संक्रमित पौधों के पत्तों के चक्करों के अंदर कार्बोफ्यूरान 3जी @ 8-12 किग्रा/हेक्टेयर की आवश्यकता के आधार पर छिड़काव से नुकसान कम होता है।

3. ज्वार में ‘फॉल आर्मीवर्म’ कीट

फॉल आर्मीवर्म

यह कीट ज्वार की 100 से अधिक प्रजातियों को प्रभावित करता है। ज्यादातर यह ग्रमिनी ज्वार में देखने को मिलता है। लेकिन इसका प्रकोप बाकी किस्म की ज्वार में भी हो सकता है।

ज्वार में फॉल आर्मीवर्म के नियंत्रण के उपाय

• खेत की गहरी जुताई फॉल आर्मीवर्म लार्वा और प्यूपा को धूप और प्राकृतिक शत्रुओं के संपर्क में लाती है।

ज्वार में लगने वाले प्रमुख रोग

1. ज्वार में अनाज की फफूंदी

ज्वार में कभी-कभी काले सफेद या फिर गुलाबी रंग की फफूंद लग जाती है और यह पूरी तरह से फसल पर विकसित हो जाती है। संक्रमित अनाज हल्के वजन के, मुलायम, चूर्ण जैसे, पोषण की गुणवत्ता में कम, अंकुरण में खराब और मानव उपभोग के लिए बाजार में कम स्वीकार्यता वाले होते हैं।

ज्वार में अनाज की फफूंदी के नियंत्रण के उपाय

मोल्ड सहिष्णु किस्मों का उपयोग और अनाज की सुखाने के बाद शारीरिक परिपक्वता पर फसल की कटाई। प्रोपीकोनाज़ोल @ 0.2% का छिड़काव फूल आने से शुरू करके और 10 दिनों के बाद दूसरा छिड़काव करने की सलाह दी जाती है।

2. ज्वार में डाउनी मिल्ड्यू (फफूंदी)

इस तरह की फफूंद लगने से ज्वार की फसल के पत्तों के निचले हिस्से में सफेद धब्बे दिखाई देने लगते हैं। यह सबसे ज्यादा फसल पर आने वाले फूलों को प्रभावित करता है और ऐसा होने से फसल में बीज उत्पादन नहीं हो पाता है। 

ये भी देखें: सरसों की फसल में प्रमुख रोग और रोगों का प्रबंधन

ज्वार में डाउनी मिल्ड्यू (फफूंदी) के नियंत्रण के उपाय

मिट्टी से पैदा होने वाले ओस्पोर्स को कम करने के लिए रोपण से पहले गहरी गर्मियों की जुताई बहुत सहायक होती है। इसके अलावा मेटालेक्सिल या रिडोमिल 25 WP @ 1g a.i./kg के साथ बीज ड्रेसिंग के बाद रिडोमिल-MZ @ 3g/L पानी के साथ स्प्रे करने से भी प्रभाव कम होता है।

ज्वार की कटाई

अगर आप चाहते हैं, कि आप की फसल पर किसी भी तरह के कीट आदि का प्रकोप ना हो तो एक बार फसल परिपक्व हो जाने के बाद तुरंत उसकी कटाई कर लेना चाहिए। 

सबसे पहले आप इसमें से बीज के फूलों को निकालते हैं और उसके बाद बाकी फसल की कटाई की जाती है। इन्हें लगभग 1 सप्ताह के लिए खेत में ही छोड़ दिया जाता है, ताकि उनके सूखने के बाद बीज निकाले जा सके।

ज्वार को सुखाना/बैगिंग करना

एक बार फसल काट लेने के बाद उसे 1 से 2 दिन तक धूप में सुखाया जाता है। ताकि उस में नमी की मात्रा कम हो सके। इसके बाद आप उन्हें पैकिंग प्लास्टिक या फिर झूठ की थैलियों में डालकर रख सकते हैं।

मोटे अनाज (मिलेट) की फसलों का महत्व, भविष्य और उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी

मोटे अनाज (मिलेट) की फसलों का महत्व, भविष्य और उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी

भारत के किसान भाइयों के लिए मिलेट की फसलें आने वाले समय में अच्छी उपज पाने हेतु अच्छा विकल्प साबित हो सकती हैं। आगे इस लेख में हम आपको मिलेट्स की फसलों के बारे में अच्छी तरह जानकारी देने वाले हैं। मिलेट फसलें यानी कि बाजरा वर्गीय फसलें जिनको अधिकांश किसान मिलेट अनाज वाली फसलों के रूप में जानते हैं। मिलेट अनाज वाली फसलों का अर्थ है, कि इन फसलों को पैदा करने एवं उत्पादन लेने के लिए हम सब किसान भाइयों को काफी कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ता। समस्त मिलेट फसलों का उत्पादन बड़ी ही आसानी से लिया जा सकता है। जैसे कि हम सब किसान जानते हैं, कि सभी मिलेट फसलों को उपजाऊ भूमि अथवा बंजर भूमि में भी पैदा कर आसान ढ़ंग से पैदावार ली जा सकती है। मिलेट फसलों की पैदावार के लिए पानी की जरुरत होती है। उर्वरक का इस्तेमाल मिलेट फसलों में ना के समान होता है, जिससे किसान भाइयों को ज्यादा खर्च से सहूलियत मिलती है। जैसा कि हम सब जानते हैं, कि हरित क्रांति से पूर्व हमारे भारत में उत्पादित होने वाले खाद्यान्न में मिलेट फसलों की प्रमुख भूमिका थी। लेकिन, हरित क्रांति के पश्चात इनकी जगह धीरे-धीरे गेहूं और धान ने लेली और मिलेट फसलें जो कि हमारी प्रमुख खाद्यान्न फसल हुआ करती थीं, वह हमारी भोजन की थाली से दूर हो चुकी हैं।

भारत मिलेट यानी मोटे अनाज की फसलों की पैदावार में विश्व में अव्वल स्थान पर है

हमारा भारत देश आज भी मिलेट फसलों की पैदावार के मामले में विश्व में सबसे आगे है। इसके अंतर्गत मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, झारखंड, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में किसान भाई बड़े पैमाने पर मोटे अनाज यानी मिलेट की खेती करते हैं। बतादें, कि असम और बिहार में सर्वाधिक मोटे अनाज की खपत है। दानों के आकार के मुताबिक, मिलेट फसलों को मुख्यतः दो हिस्सों में विभाजित किया गया है। प्रथम वर्गीकरण में मुख्य मोटे अनाज जैसे बाजरा और ज्वार आते हैं। तो उधर दूसरे वर्गीकरण में छोटे दाने वाले मिलेट अनाज जैसे रागी, सावा, कोदो, चीना, कुटुकी और कुकुम शम्मिलित हैं। इन छोटे दाने वाले, मिलेट अनाजों को आमतौर पर कदन्न अनाज भी कहा जाता है।

ये भी पढ़ें:
सेहत के साथ किसानों की आय भी बढ़ा रही रागी की फसल

वर्ष 2023 को "अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष" के रूप में मनाया जा रहा है

जैसा कि हम सब जानते है, कि वर्ष 2023 को “अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है। भारत की ही पहल के अनुरूप पर यूएनओ ने वर्ष 2023 को मिलेट वर्ष के रूप में घोषित किया है। भारत सरकार ने मिलेट फसलों की खासियत और महत्ता को ध्यान में रखते हुए वर्ष 2018 को “राष्ट्रीय मिलेट वर्ष” के रूप में मनाया है। भारत सरकार ने 16 नवम्बर को “राष्ट्रीय बाजरा दिवस” के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।

मिलेट फसलों को केंद्र एवं राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर से बढ़ावा देने की कोशिशें कर रही हैं

भारत सरकार द्वारा मिलेट फसलों की महत्ता को केंद्र में रखते हुए किसान भाइयों को मिलेट की खेती के लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है। मिलेट फसलों के समुचित भाव के लिए सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य में इजाफा किया जा रहा है। जिससे कि कृषकों को इसका अच्छा फायदा मिल सके। भारत सरकार एवं राज्य सरकारों के स्तर से मिलेट फसलों के क्षेत्रफल और उत्पादन में बढ़ोत्तरी हेतु विभिन्न सरकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिससे किसान भाई बड़ी आसानी से पैदावार का फायदा उठा सकें। सरकारों द्वारा मिलेट फसलों के पोषण और शरीरिक लाभों को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण एवं शहरी लोगों के मध्य जागरूकता बढ़ाने की भी कोशिश की जा रही है। जलवायु परिवर्तन ने भी भारत में गेहूं और धान की पैदावार को बेहद दुष्प्रभावित किया है। इस वजह से सरकार द्वारा मोटे अनाज की ओर ध्यान केन्द्रित करवाने की कोशिशें की जा रही हैं।

मिलेट यानी मोटे अनाज की फसलों में पोषक तत्व प्रचूर मात्रा में विघमान रहते हैं

मिलेट फसलें पोषक तत्वों के लिहाज से पारंपरिक खाद्यान गेहूं और चावल से ज्यादा उन्नत हैं। मिलेट फसलों में पोषक तत्त्वों की भरपूर मात्रा होने की वजह इन्हें “पोषक अनाज” भी कहा जाता है। इनमें काफी बड़ी मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन-E विघमान रहता है। कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन कैल्शियम, मैग्नीशियम भी समुचित मात्रा में पाया जाता है। मिलेट फसलों के बीज में फैटो नुत्त्रिएन्ट पाया जाता है। जिसमें फीटल अम्ल होता है, जो कोलेस्ट्राल को कम रखने में सहायक साबित होता है। इन अनाजों का निमयित इस्तेमाल करने वालों में अल्सर, कोलेस्ट्राल, कब्ज, हृदय रोग और कर्क रोग जैसी रोगिक समस्याओं को कम पाया गया है।

मिलेट यानी मोटे अनाज की कुछ अहम फसलें

ज्वार की फसल

ज्वार की खेती भारत में प्राचीन काल से की जाती रही है। भारत में ज्वार की खेती मोटे दाने वाली अनाज फसल और हरे चारे दोनों के तौर पर की जाती है। ज्वार की खेती सामान्य वर्षा वाले इलाकों में बिना सिंचाई के हो रही है। इसके लिए उपजाऊ जलोड़ एवं चिकिनी मिट्टी काफी उपयुक्त रहती है। ज्वार की फसल भारत में अधिकांश खरीफ ऋतु में बोई जाती है। जिसकी प्रगति के लिए 25 डिग्री सेल्सियस से 30 डिग्री सेल्सियस तक तापमान ठीक होता है। ज्वार की फसल विशेष रूप से महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु में की जाती है। ज्वार की फसल बुआई के उपरांत 90 से 120 दिन के समयांतराल में पककर कटाई हेतु तैयार हो जाती है। ज्वार की फसल से 10 से 20 क्विंटल दाने एवं 100 से 150 क्विंटल हरा चारा प्रति एकड़ की उपज है। ज्वार में पोटैशियम, फास्पोरस, आयरन, जिंक और सोडियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। ज्वार का इस्तेमाल विशेष रूप से उपमा, इडली, दलिया और डोसा आदि में किया जाता है।

बाजरा की फसल

बाजरा मोटे अनाज की प्रमुख एवं फायदेमंद फसल है। क्योंकि, यह विपरीत स्थितियों में एवं सीमित वर्षा वाले इलाकों में एवं बहुत कम उर्वरक की मात्रा के साथ बेहतरीन उत्पादन देती हैं जहां अन्य फसल नहीं रह सकती है। बाजरा मुख्य रूप से खरीफ की फसल है। बाजरा के लिए 20 से 28 डिग्री सेल्सियस तापमान अनुकूल रहता है। बाजरे की खेती के लिए जल निकास की बेहतर सुविधा होने चाहिए। साथ ही, काली दोमट एवं लाल मिट्टी उपयुक्त हैं। बाजरे की फसल से 30 से 35 क्विंटल दाना एवं 100 क्विंटल सूखा चारा प्रति हेक्टेयर की पैदावार मिलती है। बाजरे की खेती मुख्य रूप से गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में की जाती है। बाजरे में आमतौर पर जिंक, विटामिन-ई, कैल्शियम, मैग्नीशियम, कॉपर तथा विटामिन-बी काम्प्लेक्स की भरपूर मात्रा उपलब्ध है। बाजरा का उपयोग मुख्य रूप से भारत के अंदर बाजरा बेसन लड्डू और बाजरा हलवा के तौर पर किया जाता है।

रागी (मंडुआ) की फसल

विशेष रूप से रागी का प्राथमिक विकास अफ्रीका के एकोपिया इलाके में हुआ है। भारत में रागी की खेती तकरीबन 3000 साल से होती आ रही है। रागी को भारत के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में भिन्न-भिन्न मौसम में उत्पादित किया जाता है। वर्षा आधारित फसल स्वरुप जून में इसकी बुआई की जाती है। यह सामान्यतः आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, उड़ीसा, बिहार, तमिलनाडू और कर्नाटक आदि में उत्पादित होने वाली फसल है। रागी में विशेष रूप से प्रोटीन और कैल्शियम ज्यादा मात्रा में होता है। यह चावल एवं गेहूं से 10 गुना ज्यादा कैल्शियम व लौह का अच्छा माध्यम है। इसलिए बच्चों के लिए यह प्रमुख खाद्य फसल हैं। रागी द्वारा मुख्य तौर पर रागी चीका, रागी चकली और रागी बालूसाही आदि पकवान निर्मित किए जाते हैं।

कोदों की फसल

भारत के अंदर कोदों तकरीबन 3000 साल पहले से मौजूद था। भारत में कोदों को बाकी अनाजों की भांति ही उत्पादित किया जाता है। कवक संक्रमण के चलते कोदों वर्षा के बाद जहरीला हो जाता है। स्वस्थ अनाज सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसकी खेती अधिकांश पर्यावरण के आश्रित जनजातीय इलाकों में सीमित है। इस अनाज के अंतर्गत वसा, प्रोटीन एवं सर्वाधिक रेसा की मात्रा पाई जाती है। यह ग्लूटन एलजरी वाले लोगो के इस्तेमाल के लिए उपयुक्त है। इसका विशेष इस्तेमाल भारत में कोदो पुलाव एवं कोदो अंडे जैसे पकवान तैयार करने हेतु किया जाता है।

सांवा की फसल

जानकारी के लिए बतादें, कि लगभग 4000 वर्ष पूर्व से इसकी खेती जापान में की जाती है। इसकी खेती आमतौर पर सम शीतोष्ण इलाकों में की जाती है। भारत में सावा दाना और चारा दोनों की पैदावार के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह विशेष रूप से महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार और तमिलनाडू में उत्पादित किया जाता है। सांवा मुख्य फैटी एसिड, प्रोटीन, एमिलेज की भरपूर उपलब्ध को दर्शाता है। सांवा रक्त सर्करा और लिपिक स्तर को कम करने के लिए काफी प्रभावी है। आजकल मधुमेह के बढ़ते हुए दौर में सांवा मिलेट एक आदर्श आहार बनकर उभर सकता है। सांवा का इस्तेमाल मुख्य तौर पर संवरबड़ी, सांवापुलाव व सांवाकलाकंद के तौर पर किया जाता है।

ये भी पढ़ें:
श्री अन्न का सबसे बड़ा उत्पादक देश है भारत, सरकार द्वारा उत्पादन बढ़ाने के लिए किए जा रहे हैं कई प्रयास

चीना की फसल

चीना मिलेट यानी मोटे अनाज की एक प्राचीन फसल है। यह संभवतः मध्य व पूर्वी एशिया में पाई जाती है, इसकी खेती यूरोप में नव पाषाण काल में की जाती थी। यह विशेषकर शीतोष्ण क्षेत्रों में उत्पादित की जाने वाली फसल है। भारत में यह दक्षिण में तमिलनाडु और उत्तर में हिमालय के चिटपुट इलाकों में उत्पादित की जाती है। यह अतिशीघ्र परिपक्व होकर करीब 60 से 65 दिनों में तैयार होने वाली फसल है। इसका उपभोग करने से इतनी ऊर्जा अर्जित होती है, कि व्यक्ति बिना थकावट महसूस किये सुबह से शाम तक कार्यरत रह सकते हैं। जो कि चावल और गेहूं से सुगम नहीं है। इसमें प्रोटीन, रेशा, खनिज जैसे कैल्शियम बेहद मात्रा में पाए जाते हैं। यह शारीरिक लाभ के गुणों से संपन्न है। इसका इस्तेमाल विशेष रूप से चीना खाजा, चीना रवा एडल, चीना खीर आदि में किया जाता है।
खाद्य एवं चारे के रूप में उपयोग की जाने वाली ज्वार की फसल की संपूर्ण जानकारी 

खाद्य एवं चारे के रूप में उपयोग की जाने वाली ज्वार की फसल की संपूर्ण जानकारी 

ज्वार को अंग्रेजी भाषा में सोरघम कहा जाता है। मूलतः भारत में इसकी खेती खाद्य और पशुओं के लिए चारा के तौर पर की जाती है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) के सस्य विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ .गजेन्द्र सिंह तोमर द्वारा अपने एक लेख में लिखा गया है, कि ज्वार की खेती भारत के अंदर तीसरे स्थान पर है। अनाज और चारे के लिए की जाने वाली ज्वार की खेती उत्तरी भारत के अंदर खरीफ के मौसम में एवं दक्षिणी भारत में रबी के मौसम में की जाती है। ज्वार को अंग्रेजी में सोरघम कहा जाता है। मूलतः भारत में इसकी खेती खाद्य एवं जानवरों के लिए चारे के तौर पर की जाती है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर (छत्तीसगढ़) के सस्य विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ .गजेन्द्र सिंह तोमर के अनुसार ज्वार की खेती का भारत में तीसरा स्थान है। अनाज व चारे के लिए की उगाए जाने वाली ज्वार की खेती उत्तरी भारत में खरीफ के मौसम में और दक्षिणी भारत में रबी के मौसम में की जाती है। ज्वार की प्रोटीन में लाइसीन अमीनो अम्ल की मात्रा 1.4 से 2.4 फीसद तक पाई जाती है, जो कि पौष्टिकता की दृष्टि से बेहद कम है। इसके दाने में ल्यूसीन अमीनो अम्ल की ज्यादा उपलब्धता होने की वजह ज्वार खाने वाले लोगों में पैलाग्रा नामक रोग का संक्रमण हो सकता है। इसकी फसल ज्यादा वर्षा वाले क्षेत्रों में सबसे बेहतर होती है। ज्वार की अच्छी कीमतों को ध्यान में रखते हुए यदि कुछ किसान मिलकर अपने आस-पास लगे हुए खेतों में इस फसल को उत्पादित कर ज्यादा फायदा ले सकते हैं। क्योंकि इसके दाने एवं कड़वी दोनों ही अच्छे भाव पर बेचे जा सकते हैं।

ज्वार की खेती करने के लिए भूमि को किस प्रकार तैयार करें

डॉ. गजेन्द्र सिंह के अनुसार, ज्वार की फसल कम बारिश में भी अच्छा उत्पादन दे सकती है। कुछ वक्त के लिए जल-भराव रहने पर भी सहन कर लेती है। विगत फसल के कट जाने के उपरांत मृदा पलटने वाले हल से खेत में 15-20 सेमी. गहरी जुताई करनी चाहिए। इसके उपरांत 4-5 बार देशी हल चलाकर मृदा को भुरभुरा कर लेना चाहिए। बुवाई से पहले पाटा चलाकर खेत को एकसार कर लेना चाहिए। मालवा व निमाड़ में ट्रैक्टर द्वारा चलने वाले कल्टीवेटर और बखर से जुताई करके भूमि को सही ढंग से भुरभुरी बनाते हैं। ग्वालियर संभाग में देशी हल अथवा ट्रेक्टर द्वारा चलने वाले कल्टीवेटर से भूमि को भुरभुरी बनाकर पाटा से खेत को एकसार कर बुवाई करते हैं।

जमीन के अनुरूप ज्वार की उपयुक्त प्रजातियां कुछ इस प्रकार हैं

ज्वार की फसल समस्त प्रकार की भारी एवं हल्की मिट्टियां, लाल व पीली दोमट एवं यहां तक कि रेतीली मृदाओं में भी उगाई जाती है। परंतु, इसके लिए समुचित जल निकास वाली भारी मिट्टियां (मटियार दोमट) सबसे अच्छी होती हैं। असिंचित अवस्था में ज्यादा जल धारण क्षमता वाली मृदाओं में ज्वार की उपज ज्यादा होती है। मध्य प्रदेश में भारी जमीन से लेकर पथरीले जमीन पर इसका उत्पादन किया जाता है। छत्तीसगढ़ की भाटा-भर्री भूमिओं में इसकी खेती सफलता पूर्वक की जा सकती है। ज्वार की फसल 6.0 से 8.5 पी. एच. वाली मृदाओं में सफलतापूर्वक उत्पादित की जा सकती है। ज्वार से बेहतरीन पैदावार के लिए उन्नतशील प्रजातियों का शुद्ध बीज ही बोना चाहिए। किस्म का चुनाव बोआई का वक्त एवं क्षेत्र अनुकूलता के आधार पर होना चाहिए। साथ ही, बीज प्रमाणित संस्थाओं का ही बिजाई के लिए उपयोग करें अथवा उन्नत प्रजातियों का खुद का बनाया हुआ बीज उपयोग करें। ज्वार में दो तरह की किस्मों के बीज मौजूद हैं-संकर एंव उन्नत किस्में। संकर किस्म की बिजाई के लिए हर साल नवीन प्रमाणित बीज ही उपयोग में लाना चाहिए। उन्नत प्रजातियों का बीज हर साल  बदलना नहीं पड़ता है। यह भी पढ़ें: ज्वार की खेती से पाएं दाना और चारा

ज्वार की संकर प्रजातियां निम्नलिखित हैं

मध्यप्रदेश के लिए ज्वार की समर्थित संकर प्रजातियां सीएसएच-14, सीएसएच-18, सीएसएच5, सीएसएच9 है। इनके अतिरिक्त जिनका बीज प्रति वर्ष नया नहीं बदलना पड़ता है। वो है एसपीवी 1022, एएसआर-1, जवाहर ज्वार 741, जवाहर ज्वार 938 और जवाहर ज्वार 1041 इनके बीजों के लिए ज्वार अनुसंधान परियोजना, कृषि महाविद्यालय इंदौर से संपर्क साध सकते हैं। ढाई एकड़ के खेत में बिजाई के लिए 10-12 किलोग्राम बीज की आवश्यकता होती है। उत्तर प्रदेश में सीएसबी-13, वषा, मऊ टी-1, मऊ टी-2, सीएसएच-16, सीएसएच-14, सीएमएच-9, सीएसबी-15 का उत्पादन किया जाता है।

ज्वार की कम समय में पकने वाली प्रजातियां

अगर ज्वार की देशी प्रजातियों के आकार की बात की जाए तो इसके पौधे ऊंचाई वाले, लंबे और गोल भुट्टों वाले होते थे। इनमें दाने एकदम सटे हुए लगते थे।  पीला आंवला, लवकुश, विदिशा 60-1, ज्वार की उज्जैन 3, उज्जैन 6 प्रमुख प्रचलित प्रजातियां थीं। इनका उत्पादन 12 से 16 क्विंटल दाना एवं 30 से 40 क्विंटल कड़वी (पशु चारा) प्रति एकड़ तक प्राप्त हो जाता था। इनका दाना मीठा और स्वादिष्ट होता था। बतादें कि यह प्रजातियां कम पानी और अपेक्षाकृत हल्की भूमि में उत्पादित हो जाने की वजह से आदिवासी क्षेत्रों की मुख्य फसल थी। यह उनके जीवन यापन का मुख्य जरिया था। साथ ही, इससे उनके मवेशियों को चारा भी प्राप्त हो जाता था। इनके झुके हुए ठोस भुटटों पर पक्षियों हेतु बैठने का स्थान न होने की वजह हानि कम होती थी। पैदावार को ध्यान में रखते हुए ज्वार में बुवाई का समय काफी महत्वपूर्ण है। ज्वार की फसल को मानसून आने के एक हफ्ते पूर्व सूखे में बुवाई करने से उत्पादन में 22.7 प्रतिशत वृद्धि देखी गई है।